Volkswagen Taigun Sound Edition लॉन्च , 5 Star Rating के साथ बेहतरीन फीचर्स भी !

Volkswagen cars पूरी दुनिया में काफी फेमस रहती है। Volkswagen cars हमेशा से अपनी build quality के लिए जानी गयी है।

आजकल Volkswagen की गाड़ियां भी भारत में काफी अच्छी सेल्स निकाल रही है।  आइये आज हम आपको बताते है Volkswagen भारतीय बाजार में अपनी Taigun को ट्रेल एडिशन में लॉन्च करने के बाद अब Volkswagen Taigun को साउंड एडिशन में भी लॉन्च कर दिया है। Volkswagen Taigun sound एडिशन में कई तरह के नए फीचर्स दिए गए है। Volkswagen Taigun साउंड एडिशन केवल सीमित संख्या में ही उपलभद होने वाली है। Volkswagen Taigun साउंड एडिशन में आ रही है और इसके साथ ही साउंड एडिशन को Volkswagen Virtus में भी दिया गया है।  और सबसे अहम बात यह है की कंपनी Volkswagen Taigun को मैट एडिशन में पहले भी लांच कर चुकी है जो की भारतीय बाजार में बिक्री को त्यार है।

Volkswagen Taigun Sound Edition price

Volkswagen Taigun sound edition को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। और इसकी pricing की बात करे तो मैन्युअल ट्रांसमिशन की कीमत 16.33 लाख रुपए रखी गयी है और आटोमेटिक ट्रांसमिशन की कीमत 17.90 लाख रुपए रखी गई है।  यह दोनों कीमतें एक्स – शोरूम बताई गई है।  अगर आप Volkswagen Taigun sound edition की बुकिंग करवाना चाहते है तो आप ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से बुकिंग कर सकते हैं या फिर अपने नज़दीकी Volkswagen डीलर से भी बुकिंग कर सकते हैं।

Volkswagen Taigun Sound Edition कौन कौन से रंग में लॉन्च हुई ?

Volkswagen Taigun में कई तरह के परिवर्तन किये  गए हैं और इसमें बहुत सारे लेटेस्ट फीचर्स भी लॉन्च किये गए हैं। और इस गाड़ी को चार नए विकल्पों के साथ पेश किया है. Carbon steel grey, Rising Blue, Lava Red और Wild Cherry Red नए colors में लॉन्च किया गया है।  इसमें एक बेहद ही आकर्षक फीचर दिया गया है, इसमें Roof rail और ORVM को white रंग में पेश किया गया है. इससे यह एक स्पोर्ट्स लुक देती है।

Volkswagen Taigun
Volkswagen Taigun

 

इसके इलावा गाड़ी के पीछे की तरफ Sound Edition  की batching भी दी गयी है जो की इसको काफी sporty लुक दे देती है। इसके इलावा बाहर से ज्यादा कोई चेंज नहीं किया गया है।  बाकि सारे changes गाड़ी के अंदर से ही किये गए हैं।

Volkswagen Taigun 5 स्टार रेटिंग के साथ आती है. और इसमें interior में बहुत सरे फीचर्स लांच हुए हैं. देखिये नीचे दी गयी वीडियो में।

Leave a Comment