January में Tata Punch बन गयी भारत की नंबर 1 SUV . Breeza और Nexon को भी पीछे कर दिया !

January में Tata Punch बन गयी भारत की नंबर 1 SUV. देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV अब Tata Punch बन गई है। साल 2024 के पहले ही महीने में Tata punch की सेल्स सबसे ज्यादा हो गयी है। Tata Punch की सेल्स ने Januaryमें मारुती ब्रीजा , Tata Nexon  और Hyundai Venue को पछाड़ दिया है। सेल्स में Tata punch भारत की नंबर 1 SUV बन गयी है।

भारत में SUV cars का ट्रेंड चल रहा है। Hatchback और  Sedan cars को पछाड़ कर SUV cars की बिक्री सबसे ज्यादा हो रही है। कभी इस सेगमेंट की किंग Breeza की सेल्स सबसे ज्यादा होती थी। SUV cars के सेगमेंट में 10 लाख से सस्ती गाड़ियों का दबदबा है।  पिछले कुछ सालों में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में Tata Nexon और मारुती Breeza ही सबसे ज्यादा बिकती थी लेकिन धीरे धीरे टाटा Punch ने दोनों SUV को पछाड़ दिया और january में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV कार बन गई।  Tata Punch SUV सेगमेंट में सभी गाड़ियों से ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। इस कार ने Tata Nexon , Hyundai Venue और मारुती Breeza को सेल्स में पछाड़ दिया है।

Tata Punch की कीमत कितनी है ?

 Tata Punch
Tata Punch

 

Tata Punch की कीमत 6 लाख रुपए से शुरू होकर 10.10 लाख रुपए तक जाती है।  यह कीमत एक्स शोरूम है। Tata punch एक कॉम्पैक्ट SUV है और सबसे बड़ी बात यह है की यह एक बजट फ्रेंडली SUV है। इस कार ने 2024 के पहले ही महीने में सभी cars को पछाड़ दिया है। Tata Punch बेस्ट सेलिंग कार बन चुकी है। January 2024 में Tata Punch SUV की 17,978 गाड़ियों की बिक्री हुई थी। और आपको एक और बात बता दे की दिसंबर 2023 में Tata Punch दूसरी बेस्ट सेलिंग कार थी।

Tata Nexon की बिक्री दूसरे नंबर पर रही

Tata Nexon Tata की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है।  परन्तु जनवरी 2024 में Tata Nexon दूसरे स्थान पर खिसक गयी है। और सबसे बड़ी बात यह है की दिसंबर 2023 में Tata Nexon सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है।  Nexon को जनवरी में 17,182 लोगों ने खरीदा था और वही Nexon को दिसंबर 2023 में 15,567 लोगों ने ख़रीदा था।

Maruti Breeza, Sales में तीसरे नंबर है

मारुती सुजुकी की सबसे ज्यादा पॉपुलर SUV Breeza है। और जनवरी 2024 SUV cars की सेल्स में ब्रीजा तीसरे स्थान पर रही है।  मारुती की यह कार बहुत ही ज्यादा बिकती है। जनवरी 2024 में Breeza कार को 15,303 लोगों ने ख़रीदा था और सबसे अहम बात यह है की साल 2023 में Breeza सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUV थी।

Hyundai venue भी है top 5 में

Hyundai venue भी एक पॉपुलर कॉम्पैक्ट suv में आती है और यह हुंडई एक सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से एक है। Hyundai Venue को जनवरी 2024 में 11,831 लोगों ने ख़रीदा है। ग्राहकों में hyundai venue भी काफी पॉपुलर SUV है।

मारुती Fronex भी ग्राहकों में काफी फेमस है

मारुती की सभी cars ही काफी फेमस है ग्राहकों में। मारुती Fronex एक कॉम्पैक्ट माइक्रो SUV है।  जनवरी 2024 में मारुती Fronex की काफी बिक्री हुई थी। जनवरी 2024 में इस कार इस कार को 13,643 ग्राहकों ने खरीदा है। मारुती Fronex भी ग्राहकों बहुत ही ज्यादा फेमस है। मारुती Fronex का एक्स शोरूम प्राइस 7.51 लाख रुपए है।

Leave a Comment